Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पटना हाई कोर्ट को उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार जनरल को आया ईमेल

मौके पर कोतवाली पुलिस के साथ कोतवाली लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए है।

05 Jan 2024

पटना हाई कोर्ट को उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार जनरल को आया ईमेल

पटना। पटना हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की आईडी पर धमकी भरा ईमेल आया है। मेल में लिखा गया है कि भारत के कई कोर्ट को निशाना बनाया जाएगा। इसके बाद हाई कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सूचना मिलते ही पटना पुलिस और एटीएस की टीम मौके पर पहुंची है। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। टीम स्निफर डॉग्स की मदद से हाई कोर्ट कैंपस की जांच की जा रही है।

मौके पर कोतवाली पुलिस के साथ कोतवाली लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए है। बेली रोड के आसपास भी सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है। फिलहाल किसी तरह का सुराग नहीं मिला है। प्रशासनिक अधिकारी भी कुछ कहने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पटना हाई कोर्ट के अंदर और बाहर की सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले से पटना के सीनियर एसपी को अवगत कराया गया है। उच्च न्यायालय के परिसर को घेरकर जांच की जा रही है। कहीं कोई चूक ना रह जाए, इसकी भी पड़ताल हो रही है।

इससे पहले यह खबर सामने आ रही थी कि हाई कोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस मॉकड्रिल कर रही है लेकिन जल्द ही यह बात साफ हो गई कि यह सारी व्यवस्था उस धमकी को लेकर की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News